शहडोल में RSS प्रमुख मोहन भागवत का पहला दौरा: Z+ सुरक्षा में 350 जवान तैनात, 500 मीटर दायरे में ड्रोन बैन

Tuesday, May 19, 2026 - 23:16
Updated: 5 months ago
0
शहडोल में RSS प्रमुख मोहन भागवत का पहला दौरा: Z+ सुरक्षा में 350 जवान तैनात, 500 मीटर दायरे में ड्रोन बैन

शहडोल(आरएनआई)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के पहली बार शहडोल आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। संघ प्रमुख के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पूरा प्रशासन हाईअलर्ट मोड पर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), स्पेशल ब्रांच, जिला पुलिस और आसपास के जिलों से आने वाले अधिकारियों ने शहडोल में डेरा डाल दिया है।

डॉ. मोहन भागवत बुधवार सुबह करीब 8 बजे कटनी तक ट्रेन से पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग के जरिए शहडोल आएंगे। उनका कार्यक्रम पांडवनगर स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में प्रस्तावित है। दौरे के दौरान उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है, जिनमें DSP रैंक के अधिकारी, CISF की विशेष टुकड़ी और विभिन्न जिलों से बुलाए गए पुलिस बल शामिल हैं।

संघ प्रमुख के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार निरीक्षण शुरू कर दिया है। पांडवनगर क्षेत्र को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है, वहीं पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सघन जांच, CCTV निगरानी और मल्टीलेयर सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया जा रहा है।

 संघ प्रमुख के आगमन और वापसी के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की तैयारी भी शुरू कर दी है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। संघ प्रमुख के शहडोल दौरे को लेकर जिलेभर के स्वयंसेवकों और संघ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि डॉ. मोहन भागवत 22 तारीख की रात करीब 11 बजे शहडोल से वापस रवाना होंगे,लंबे समय बाद संघ प्रमुख के इस महत्वपूर्ण दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है…

RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत के शहडोल प्रवास को लेकर शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि RRS प्रमुख डॉ मोहन भागवत का तीन दिन शहडोल प्रवास पर रहेंगे, z+ सुरक्षा अंतर्गत यहाँ पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है ताकि उनकी सुरक्षा में कोई भी चूक की संभवाना न रहे ,350 अधिकारी कर्मचारी बाहर से प्राप्त हुए है। सरस्वती स्कूल कैंपस में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है, पांडवनगर क्षेत्र के 500 मीटर के इलाके में ड्रोन प्रतिबंध किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User