शरीर को खेल शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण

Saturday, February 10, 2024 - 21:31
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर  । केराकत जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है।खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है।खेल भी शिक्षा का एक अंग है। केराकत में पौनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रियल हीरो की मिशाल पैदा करने वाले क्षेत्रिय फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ ने क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कही।पौनी प्रीमियर लीग के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बोलते हुए चन्दन ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिएI।हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में इसके प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है।इसके उपरांत चन्दन ने फीता काटकर कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाडियों से परिचय किया।उद्घाटन मैच पौनी टीम तथा केराकत टीम के बीच खेला गया।इस दौरान सौरभ यादव प्रबन्धक श्री रामचरित्तर महाविद्यालय,राजू राठौर ग्राम प्रधान,शिवचन्द यादव अध्यक्ष व्यापार मंडल सरकोनी,सुदर्शन मिश्रा,दीपक दुबे,अरविन्द विश्वकर्मा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User