व्हाइट हाउस में चलेगा बुलडोजर! ईस्ट विंग की जगह बनेगा नया भव्य बॉलरूम; ट्रंप ने किया निर्माण कार्य का एलान

Oct 21, 2025 - 16:36
 0  189
व्हाइट हाउस में चलेगा बुलडोजर! ईस्ट विंग की जगह बनेगा नया भव्य बॉलरूम; ट्रंप ने किया निर्माण कार्य का एलान

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को तोड़कर वहां 90,000 वर्गफुट का नया प्रेसिडेंशियल बॉलरूम बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह निजी फंड से होगा और अमेरिकी करदाताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह नया बॉलरूम राजकीय कार्यक्रमों, बड़े आयोजनों और भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने कहा, “150 वर्षों से हर राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में बॉलरूम का सपना देखते रहे हैं। मुझे गर्व है कि मैं इसे शुरू करने वाला पहला राष्ट्रपति हूँ।”

बॉलरूम की खासियत:

आकार: लगभग 90,000 वर्गफुट

अनुमानित लागत: 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1,660 करोड़ रुपये)

बैठने की क्षमता: 650 मेहमान, वर्तमान ईस्ट रूम से तीन गुना अधिक

डिजाइन: व्हाइट हाउस की शास्त्रीय वास्तुकला के अनुरूप, क्रिस्टल और गोल्ड झूमर, सोने से सजे कॉलम, नक्काशीदार छत और चेकर्ड मार्बल फ्लोर

प्राकृतिक दृश्य: तीन मेहराबदार खिड़कियां दक्षिण लॉन की ओर खुलेंगी

ट्रंप ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को देशभक्त दानदाताओं, अमेरिकी कंपनियों और उनके सहयोग से बनाया जाएगा। यह बॉलरूम व्हाइट हाउस में आयोजित आधिकारिक कार्यक्रमों और भव्य आयोजनों के लिए आधुनिक और आलीशान स्थान प्रदान करेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी व्हाइट हाउस परिसर में कई बदलाव कर चुके हैं, जिनमें बड़े फ्लैगपोल, रोज गार्डन का नया डिज़ाइन और ओवल ऑफिस में गोल्डन सजावट शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.