व्रत रखने पर छात्राओं को सज़ा? शिक्षक पर आरोप, बजरंग दल ने स्कूल में किया हंगामा

हाथरस के सासनी अंतर्गत गांव समामई स्थित कंपोजिट विद्यालय में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। स्कूल के एक शिक्षक पर छात्राओं को नवरात्रि के व्रत रखने का मुर्गा बनाने का आरोप लगा है। बीएसए ने मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

Oct 1, 2025 - 09:05
 0  216
व्रत रखने पर छात्राओं को सज़ा? शिक्षक पर आरोप, बजरंग दल ने स्कूल में किया हंगामा

हाथरस (आरएनआई) हाथरस में सासनी क्षेत्र के गांव समामई स्थित कंपोजिट विद्यालय में विज्ञान विषय के शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पर नवरात्र का व्रत रखने पर छात्राओं को मुर्गा बनाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी पर बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस, तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बीएसए ने बीईओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। उनकी यहां पुष्पेंद्र सिंह के साथ नोकझोंक भी हुई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नवरात्र का व्रत रखने के कारण छात्राओं को मुर्गा बनाया गया है।

वायरल वीडियो में एक छात्रा आरोप लगा रही है कि वह और कुछ अन्य छात्राएं व्रत रखने व घर पर पूजा करने के कारण देर से स्कूल पहुंची थी। यह बात उन्होंने शिक्षक को बताई भी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और देर से पहुंचीं सभी छात्राओं को मुर्गा बना दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को संभाला। तहसीलदार रजत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बच्चों से जानकारी की गई है, जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आरोपी अध्यापक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी छात्रा को न तो मुर्गा बनाया और न ही धार्मिक भेदभाव किया है। वह केवल बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई कराते हैं, ताकि उनका भविष्य संवर सके। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि बीईओ को जांच के आदेश दिए हैं। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.