वेस कैंप एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया बढ़ाया जिले का मान

जौनपुर।सुईथाकला,जनपद के शाहगंज तहसील शेषपुर निवासी पूर्व प्रधान सियाराम चौरसिया के बड़े पुत्र 33 वर्षीय रवि नाग ने नेपाल स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराया है, 28 अक्टूबर को रवि नाग और प्रदेश के ही बागपत निवासी 32 वर्षीय कपिल पंवार ने काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा प्रारंभ की।गाड़ी से डेढ़ दिन की यात्रा के बाद दोनों पैयाँ गांव पहुंचे जहां से पैदल ट्रैक की शुरुआत होती है।दोनों ने इस 100 किमी ट्रैक को केवल 7 दिन में पूरा किया,जबकि सामान्यतः लोग इस ट्रेक को करने में 12 से 15 दिन लगाते है। रवि के अनुसार हम रोज 15 से 20 किमी पैदल चलते थे,चूंकि ये ट्रैक सबसे कठिन यात्राओं में से एक माना जाता है और एक तरह से इसको यात्राओं का चारधाम माना जाता है। एवरेस्ट बेस कैंप की ऊंचाई 5364 मीटर है,साथ यहीं पर स्थित काला पत्थर की ऊंचाई 5500 मीटर है जहां से एवरेस्ट पर्वत स्पष्ट दिखाई देता है। हाल फिलहाल में भारतीयों में इस यात्रा को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिलता,इसका एक कारण इस यात्रा की जटिलता और थकावट भी हो सकता है। नेपाल के रास्ते अभी भी तक उतने अच्छे नहीं है जिससे ज्यादातर पर्यटक यहां जाने से भी बचते है,विदेशी पर्यटकों की संख्या यहां हजारों में हैं,इनमें ज्यादातर काठमांडू से लुक्ला की फ्लाइट से आते है क्योंकि इसके बीच जमीनी रास्ता बहुत खराब और आवागमन के साधन भी कम है। दोनों ने इस यात्रा को पंकज मेहता की कंपनी TAP LIFE के माध्यम से की। बकौल रवि हमारी इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को यात्राओं के प्रति जागरूक और उत्साहित करना है,यात्राओं से काफी कुछ सीखने को मिलता है,साथ ही व्यक्तित्व का विकास भी होता है,नए नए भाषाओं और संस्कृतियों का मिलाप भी होता है। रवि और कपिल के अनुसार नेपाल की उस ऊंचाई पर देश के तिरंगे को फहराना उनके लिए गर्व की बात है।

Monday, November 18, 2024 - 20:27
0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User