वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था, अब घर बैठे होंगे ठाकुरजी के दर्शन और मिलेगा मोहनभोग प्रसाद
मथुरा (आरएनआई). वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं। जल्द ही देश-विदेश के श्रद्धालु अपने घर बैठकर ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन की हाई-पावर कमेटी ने लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति दे दी है, जिससे लाखों भक्त ऑनलाइन आराध्य के दर्शन का लाभ ले सकेंगे।
इसके साथ ही कमेटी ने निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर के आसपास उन स्थानों पर बड़ी LED स्क्रीन लगाई जाएंगी, जहाँ भीड़ अधिक होती है। इससे मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु भी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ठाकुरजी के दर्शन कर पाएंगे। बैठक में मीडिया टीम ने लाइव प्रस्तुति का डेमो भी दिखाया, जो संतोषजनक पाया गया।
कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मोहनभोग प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। प्रसाद वितरण, निर्माण, व्यय और व्यवस्था तय करने के लिए मंदिर के सेवायतों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगभग दो महीने के भीतर यह नई प्रणाली लागू कर दी जाएगी, जिससे भक्तों को बेहतर सुविधा और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0



