वीरांगना उदय देवी पासी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई

Monday, June 30, 2025 - 19:40
Updated: 1 year ago
0
वीरांगना उदय देवी पासी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर पासी कल्याण समिति के तत्वावधान में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष वासुदेव पासी के नेतृत्व में उदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आने जाने वाले यात्रियों ने शरबत पिया तो वहीं गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष वासुदेव पासी ने किया तो संचालन महासचिव प्रदीप कुमार पासवान ने किया। इस दौरान वीरांगना ऊदा देवी पासी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कैथल, कोषाध्यक्ष रामदीन, उपसचिव शिवराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User