वीडी शर्मा ने कहा ‘कमलनाथ भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है’, पूर्व मुख्यमंत्री पर ली चुटकी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि अगर कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में आना चाहें तो उनका स्वागत है। कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में इस तरह की अटकलें जोरों पर हैं और जब इससे संबंधित सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि हमने अपने दरवाजे खोल रखे हैं और जो यहां आना चाहें..उनका स्वागत है।

Saturday, February 17, 2024 - 12:29
Updated: 3 years ago
0
वीडी शर्मा ने कहा ‘कमलनाथ भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है’, पूर्व मुख्यमंत्री पर ली चुटकी

भोपाल (आरएनआई) भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब वीडी शर्मा से सवाल किया गया कि कमलनाथ नकुलनाथ की तरफ से कितना गंभीर प्रस्ताव आपके पास आया है, उन्होने कहा कि ‘लोगों को अगर लगता है कि राजनीति के माध्यम से देश और समाज के लिए कुछ करना है। अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में कर सकते हैं, तो हमने अपने दरवाजे खोले हुए हैं। कांग्रेस में ऐसे लोग भी हैं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करना सही नहीं है, श्रीराम का अपमान कांग्रेस करती है और ऐसे कांग्रेस जिनके मन में पीड़ा होती है तो उन्हें अवसर मिलना चाहिए। अगर कमलनाथ जी के मन में पीड़ा है तो उनका बीजेपी में स्वागत है।’ उन्होने कहा कि अगर किसी का भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर विश्वास जागता है तो ऐसे लोगों के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि खुद कमलनाथ जी ने कहा है कि सब स्वतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है! CBI, IB जैसी कोई भी संस्था लोकतंत्र में संवैधानिक अधिकारों के साथ ही काम करती है। अब देश के भीतर कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है, इसलिए वह केवल आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित है। दिल्ली में बीजेपी अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश से लगभग 1250 कार्यकर्ता नेता इसमें भाग लेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी है और जैसा कि मोदी जी ने कहा है कि एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटो के साथ प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होने कहा कि बीजेपी पूरी प्लानिंग और माइक्रो मैनेजमेंट के साथ चुनाव लड़ती है। इसीलिए इस बार बीजेपी की लहर होने के बावजूद हम योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ेंगै।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User