विहिप की वर्षगांठ पर निकली धर्म ध्वजा यात्रा, बैंड बाजे के साथ शामिल रहीं झांकियां

Wednesday, August 20, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
विहिप की वर्षगांठ पर निकली धर्म ध्वजा यात्रा, बैंड बाजे के साथ शामिल रहीं झांकियां

फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी तहसील के मलवां कस्बे में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की 61 वीं वर्षगांठ पर धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। जिले में चल रहे मंदिर-मकबरा विवाद को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। यात्रा में बैंड-बाजे के साथ श्री राम दरबार, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की झांकियां शामिल रहीं। यात्रा बिंदकी से शुरू होकर चैडगरा पहुंची। अभयपुर से आई दूसरी यात्रा भी चैडगरा में मिली। फिर यह यात्रा मलवां कस्बे की ओर बढ़ी। मौहार, मुरादीपुर और रेवाड़ी कस्बा क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया गया। बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। युवाओं ने भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाए। दूसरी चक्की और सौरा होते हुए यात्रा मलवां पहुंची। रायबरेली से आए लोक गायकों ने वीर रस में आल्हा गायन किया। प्रशासन ने धारा 163 बीएनएस के तहत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। थरियाव, बिंदकी, जाफरगंज के क्षेत्राधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पीएसी, मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई। मलवां कस्बे के गाजीखेड़ा और कुवरपुर जाने वाले मार्गों पर पुलिस तैनात रही। छतों पर भी पुलिस कर्मी निगरानी करते रहे। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई। एडीएम, एसडीएम, पुलिस कप्तान समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User