विश्व कप में 36 साल बाद अर्जेंटीना की जीत, 'मैराडोना' ब्रांड भारत में कदम रखने के लिए तैयार

भारतीय प्रशंसकों के एक खुशी की खबर यह है कि अर्जेंटीना की विश्व कप में मिली जीत का जश्न मनाने के साथ ही, एक लाइसेंस समझौते के तहत, फुटबॉल जगत की दिग्गज हस्ती, डिएगो मैराडोना के नाम पर एक ब्रांड देश में प्रवेश करने जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Monday, December 19, 2022 - 18:15
0
विश्व कप में 36 साल बाद अर्जेंटीना की जीत, 'मैराडोना' ब्रांड भारत में कदम रखने के लिए तैयार

कोलकाता, 19 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। भारतीय प्रशंसकों के एक खुशी की खबर यह है कि अर्जेंटीना की विश्व कप में मिली जीत का जश्न मनाने के साथ ही, एक लाइसेंस समझौते के तहत, फुटबॉल जगत की दिग्गज हस्ती, डिएगो मैराडोना के नाम पर एक ब्रांड देश में प्रवेश करने जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ‘मैराडोना’ ब्रांड को, कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिए, विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में प्रवेश करने की स्थिति में लाएगा।

ब्रैडफोर्ड लाइसेंस इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन गोयल ने कहा, ‘मैराडोना’ ब्रांड के मालिक सात्विका एसए ने हमें अपना विशिष्ट भारतीय साझेदार नियुक्त किया है।

ब्रैडफोर्ड लाइसेंस इंडिया को प्राधिकार प्रमाणपत्र पिछले महीने जारी किया गया था।

यह कंपनी, फैशन, जीवन शैली, उपभोक्ता वस्तुओं, खेल और अन्य उद्योगों में 60 से अधिक वैश्विक ब्रांडों का प्रबंधन करती है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम बड़ी फैशन कंपनियों और ई-कॉमर्स खुदरा विक्रेताओं के साथ मैराडोना मर्चेंडाइज की संभावित साझेदारी के लिए चर्चा कर रहे हैं। इन उत्पादों को, साझेदारी पेशकश योजनाओं के अनुसार, उपलब्ध कराया जाएगा।’’

अधिकारी ने कहा कि हमारी नजर कोई क्षेत्र विशेष या राज्य विशेष नहीं है, बल्कि युवा और खेल उत्साही हमारे लक्षित उपभोक्ता होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैराडोना ब्रांड की वस्तुओं को बाजार में उपलब्ध होने में तीन-चार महीने लगेंगे और भारत में यह अभियान दीर्घकालिक होगा।’’

टिप्पणी के लिए, सात्विका एसए से संपर्क नहीं किया जा सका।

भारत में ब्रांड की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर अर्जेंटीना के फैबियन ओलेमबर्ग, जिन्हें ब्रैडफोर्ड लाइसेंस इंडिया के साथ यहां मैराडोना ब्रांड के लिए एक एजेंट के रूप में अधिकृत किया गया है, ने कहा, ‘‘मैराडोना खेल के एक दृष्टांत थे। केवल उनका नाम की चाहने वालों में तमाम आकांक्षायें पैदा करता है। इसके सभी श्रेणियों में अच्छा प्रदर्शन करने का अपार अवसर है।’’

मैराडोना, जिन्होंने वर्ष 1986 के विश्व कप में अर्जेंटीना को जिताने में मदद की थी, को अब तक के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माना जाता है।

दक्षिण अमेरिकी देश, अर्जेंटीना 36 साल बाद रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर फिर से विश्व चैंपियन बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User