विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: हत्या का आरोप

Friday, November 24, 2023 - 20:44
Updated: 3 years ago
0

 हाथरस 24 नवंबर। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सिंहल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सिंहल निवासी सोनू की शादी करीब 12 साल पहले फिरोजाबाद जिले के खुशालपुर निवासी 32 वर्षीय शिखा के साथ हुई थी। शिखा के भाई का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर शिखा का पति व अन्य ससुरालीजन उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।बताते हैं शादी के बाद  शिखा ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। बीती रात्रि में शिखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को मिली तो वह लोग भी यहां पहुंच गए। इन लोगों ने शिखा का शव देखा तो इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी।घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  पूछताछ की । इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।          

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User