विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, डॉ. दंपती का परिवार खत्म; भाई-बहन की मौत
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है। विमान में हादसे के दौरान 242 यात्री सवार थे, इनमें 12 यात्री राजस्थान के भी थे। प्लेन क्रैश में सभी की मौत हो गई है। डॉक्टर दंपति का परिवार खत्म हो गया। मार्बल कारोबारी के बेटा-बेटी और एक नविवाहिता की भी जान चली गई।

जयपुर/उदयपुर/बांसवाड़ा/बालोतरा/बीकानेर (आरएनआई) गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोग सवार थे। विमान में सवार एक ही परिवार के पांच लोग बांसवाड़ा के रहने वाले थे। वहीं, मार्बल कारोबारी के बेटा-बेटी समेत पांच लोग उदयपुर, एक बालोतरा और एक बीकानेर के रहने वाले थे। विमान हादसे में सभी की मौत हो गई है। उनके घरों में मामत पसर गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बधाया हैं।
भीषण हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान से बांसवाड़ा की रातीतलाई कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर जेपी जोशी के बेटे प्रतीक, बहू डॉ कौमी और तीन बच्चे मिराया, नकुल और प्रद्युत लंदन जा रहे थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई।
उदयपुर के मावली में रहने वाले प्रकाश मेनारिया पुत्र नारायण मेनारिया (48) और वर्दी चंद पुत्र नारायण लाल (54) निवासी वल्लभनगर भी फ्लाइट में सवार थे। दोनों पेशे से शेफ थे और साथ में यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा उदयपुर के सहेली नगर में रहने वाले मार्बल कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी (25) और बेटी शगुन मोदी (22) भी इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। दोनों भाई बहन लंदन घूमने जा रहे थे। दोनों ने एमबीए किया था और अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।
बालोतरा की रहने वाली खुशबू राजपूतोहित पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित भी सवार थी। जनवरी 2025 में खुशबू की शादी मनफूल सिंह निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। बुधवार को गांव से पिता मदनसिंह और चचेरे भाई खुशबू को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए थे। वापस लौटते समय उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
एयर इंडिया के क्रैश हुए प्लने में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिते अभिनव परिहार पुत्र शिव परिहार भी सफर कर रहे थे। अभिनव लंदन में बिजनेस करते थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई है।
अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार उदयपुर के गोगुंदा की रहने वाले पायल खटीक की मौत हो गई। पायल पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने लंदन जा रही थी। वह अपने परिवार के साथ गुजरात के हिम्मत नगर में रहती थी। गोगुंदा में पायल की दादी को इसकी जानकारी नहीं है। पायल खटीक की मौत से पूरे क्षेत्र में फैली शोक की लहर फैल गई है। गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने हादसे को लेकर दुःख जताया है।
हादसे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभ और शगुन के परिजनों के अलावा हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार वालों से फोन पर बात की। सीएम शर्मा ने दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और किसी भी प्रकार के सहयोग की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार आपके साथ है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






