विधायक प्रियंका पेची की अध्यक्षता में क्षेत्र के विकास कार्यों और विभागीय समीक्षा की बैठक हुई संपन्न
चाचौड़ा (आरएनआई) क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विकासखंड चाचौड़ा के कुंभराज में विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, PHE विभाग ,नगरीय निकाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग ,कृषि कल्याण विभाग ,पशुपालन विभाग ,आदिमजाति कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, जनपद पंचायत, विद्युत विभाग , पुलिस विभाग ,वन विभाग,जल संसाधन विभाग , उद्यानिकी विकास विभाग आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुँचे। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं रोजगार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ योजनाओं में प्रगति संतोषजनक है, वहीं कुछ कार्यों में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक विभाग अपनी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, ताकि कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।

अंत में विधायक प्रियंका पैंची ने अपने वक्तव्य में कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष रोहित कासट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सेन, दयाराम बुनकर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य विक्रम मीना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजमोहन मैथिल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश काकानी, नगर परिषद उपाध्यक्ष विक्रम मीना, मण्डल महामंत्री नीरज मालवीय,विक्रम मीना, नगर परिषद प्रतिनिधी कमलेश साहू, विधायक प्रतिनिधि रामसेवक मीना,अजय प्रताप परिहार,राहुल मीना, सहित प्रशासनिक एवं विभागाधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)