विधायक कप कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर मॉडर्न चिल्ड्रन ह. स. स्कूल की वसुंधरा का कब्जा

शानदार प्रदर्शन पर जनप्रतिनिधियों ने सौंपा पुरुस्कार

Sunday, August 27, 2023 - 18:18
Updated: 3 years ago
0
विधायक कप कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर मॉडर्न चिल्ड्रन ह. स. स्कूल की वसुंधरा का कब्जा

गुना।  (आरएनआई) संजय स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता में मॉडर्न चिल्ड्रन ह. स. स्कूल की वसुंधरा ने गोल्ड मेडल जीतकर कब्जा किया।
दो दिवसीय इस कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में बालिका वर्ग से 10 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें कबड्डी में मॉडर्न चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा वसुंधरा पाराशर का शानदार प्रदर्शन रहा।
छात्रा वसुंधरा कक्षा 9 की छात्रा ने अपने हुनर से कबड्डी आयोजन में गोल्ड मेडल पर जीतकर टीम को कब्जा दिलाया। उन्होंने वालिका वर्ग की टीमों पर हावी रहते हुए कबड्डी में अपना हुनर दिखाते हुए गोल्ड मेडल हांसिल किया है। 
यह मेडल उन्हें गुना विधायक गोपीलाल जाटव,विकास जैन सहित अतिथियों ने अपने हाथों से विजेता टीम को गोल्ड मेडल सौंपा और बधाई दी। 
उनकी इस उपलब्धि पर मॉडर्न ह स स्कूल प्राचार्य श्वेता अरोरा सहित विधालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि गुना में शुरू हुई दो दिवसीय विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया है विधायक कप खेल प्रतियोगिता कबड्डी खेल में 26 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें 16 टीम बालक वर्ग की एवं 10 टीम बालिका वर्ग से थीं।
अब यह टीम प्रदेश स्तर पर खेलकर गुना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User