विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, महाराष्ट्र-झारखंड में तैनात किए पर्यवेक्षक

अब से थोड़ी देर में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होना है, उससे पहले कांग्रेस पार्टी ने दोनों राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की तैनाती की है।

Oct 15, 2024 - 15:00
 0  648
विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, महाराष्ट्र-झारखंड में तैनात किए पर्यवेक्षक

महाराष्ट्र (आरएनआई) महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (विभागवार) और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसमें महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (विभागवार) और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को नियुक्त किया गया हैं।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बता दें कि झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार सत्ता में काबिज है। 81 विधानसभा सीटों वाली राज्य विधानसभा में 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी महा विकास अघाड़ी गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के साथ चुनावी रण में हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.