विकास खण्‍ड बमोरी के 8 शिक्षकों को जारी किये गये कारण बताओ नोटिस

विकास खण्‍ड बमोरी के पाटन में आयोजित ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ के दौरान मिली शिकायत पर की गयी कार्यवाही। 

Feb 6, 2024 - 19:43
Feb 6, 2024 - 19:43
 0  2.3k

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन में अनुभाग स्‍तर पर ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ जारी है। इसी क्रम में बमोरी में दिनांक 02 फरवरी 2024 को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा दिये गये प्रतिवेदन अनुसार मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के निर्देशानुसार विभिन्‍न विद्यालयों में पदस्‍थ शिक्षकों द्वारा पदीय कर्तव्‍यों में लापरवाही बरतने वाले 8 प्राथमिक एवं माध्‍यमिक शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 
इन्‍हें किया गया कारण बताओ सूचना पत्र जारी। 

जिला परियोजना प्रबंधक सर्व शिक्षा केंद्र गुना ने बताया कि  भगवान लाल साहू माध्‍यमिक शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्‍यापक अकोदा, जयनारायण बुनकर सहायक शिक्षक अकोदा, किशन धोरन प्राथमिक शिक्षक अकोदा, श्रीमति हेमलता वर्मा प्राथमिक शिक्षक अकोदा, गणेशराम धाकड़ प्रभारी प्रधानाध्‍यापक पीएस किशनपुरा, मनोज धाकड़ प्रभारी प्रधानाध्‍यापक एमएस विट्ठलपुर, श्रीमति साधना सेन प्राथमिक शिक्षक एमएस गढ़लाउजारी तथा श्रीमति श्‍वेता प्राथमिक शिक्षक एमएस गढ़लाउजारी को अलग-अलग कारणों से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्‍यम से कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। संबंधित द्वारा संतोषजनक जवाब समयावधि में नही दिये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0