विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में कार्यकर्ता जुटे-डॉ निशांत खरे

Sunday, January 4, 2026 - 18:10
Updated: 7 months ago
0
विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में कार्यकर्ता जुटे-डॉ निशांत खरे

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे रविवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे और चांचौड़ा एवं राघोगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक ली। मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि संभागीय प्रभारी डॉ खरे प्रातः चाँचोडा पहुंचे जहाँ पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने अंगवस्त्र व पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात चांचौड़ा विधानसभा की बैठक ली जिसमें जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण एवं मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करने की बात कही,उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में कार्यकर्ता का सर्वाधिक योगदान रहता है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कमर कसकर कार्यकर्ता जुट जाएं ।

इसके बाद उन्होंने राघोगढ़ विधानसभा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक ली ।इस दौरान हिरेन्द्र सिंह पीलाघाटा,अनिरुद्ध मीना,देवेंद्र रघुवंशी हलके,जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह निक्की,जिला मंत्री रुद्र देव सिंह,कृष्ण भोला सोनी,कुसुमलता कुशवाह,उमा लोधी,प्रदुमन मीना,अंकित शर्मा,पप्पू भील,मुनेश जैन,प्रदीप साहू,राजाराम गुर्जर,श्याम रघुवंशी,कैलाश शिवहरे,सुनीता प्रदीप नटानी,रोहित कांसट आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User