वाराणसी में सिलिंडर ब्लास्ट से मकान ढहा: मलबे में दबकर दो की मौत, दो गंभीर घायल
वाराणसी (आरएनआई)। वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलिंडर फटने से मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना लहरतारा पुल के पास एक गली में हुई, जहां अचानक तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो एक मकान पूरी तरह गिर चुका था। मलबे में चार लोग दब गए थे, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीति (27) और ओम कुमार चौधरी (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन चौधरी (31) और गिरजा देवी (60) का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सिलिंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)