वाराणसी में मोदी सबसे अधिक कद्दावर एवं तिवारी सबसे ज्यादा शिक्षित

डॉ. समरेन्द्र पाठक, वरिष्ठ पत्रकार

Saturday, May 18, 2024 - 18:41
Updated: 2 years ago
0
वाराणसी में मोदी सबसे अधिक कद्दावर एवं तिवारी सबसे ज्यादा शिक्षित

वाराणसी (आरएनआई) देश के सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक कद्दावर नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैँ तो सबसे अधिक शिक्षित प्रत्याशियों में निर्दलीय संजय कुमार तिवारी हैं। इस क्षेत्र से इस बार 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। 41 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।यहां मतदान के आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।

देश के सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी में नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई थी।कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल  किया था, लेकिन इनमें से 7 उम्मीदवार ही रह गए हैं।कॉंग्रेस ने बाहुबली अजय राय को मैदान में उतारा है। बसपा ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारकर पेंच फंसाने की कोशिश की है। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार वाराणसी में वैद्य नामांकन पत्रों में भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,कॉंग्रेस-अजय राय, बसपा-अतहर जमाल लारी, अपना दल कमेरावादी-गगन प्रकाश,युग तुलसी पार्टी- कोली शेट्टी शिवकुमार, निर्दलीय- संजय कुमार तिवारी और निर्दलीय-दिनेश कुमार यादव रह गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी यहां से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं।उन्होंने 2014 और 2019 के चुनाव में जीत हासिल की थी। 

वाराणसी लोकसभा सीट के चुनावी इतिहास में पहली बार मैदान में सात उम्मीदवार हैं। इसके पहले 1996 में सबसे अधिक 47 और सबसे कम 1977 में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

उधर, तमिलनाडु का एक किसान नेता भी वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसे उच्चतम न्यायालय से झटका लगा।कोर्ट ने नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की उसकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने याचिका को प्रचार पाने के लिए दायर अर्जी करार दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User