वलसाड में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, संकट में फंसे सात लोगों की जान NDRF के जवानों ने बचाई

गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के कारण सात लोग फंस गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) कर्मियों ने हिंगलाज गांव में फंसे इन लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई।

Monday, August 5, 2024 - 07:01
0
वलसाड में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, संकट में फंसे सात लोगों की जान NDRF के जवानों ने बचाई

वलसाड  (आरएनआई) भारी बारिश के कारण उत्तराखंड, हिमाचल और गुजरात समेत कई राज्य प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों की सूची में गुजरात के वलसाड का हिंगलाज गांव भी शामिल है। शनिवार-रविवार को हुई भारी बारिश के कारण ओरंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और सात लोगों की जान संकट में फंस गई। ऐसी आपदा के समय राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवान संकटमोचक बनकर उभरे और संकट में फंसे लोगों की जान बचाई। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सोमवार तड़के राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया, हमें जिला प्रशासन से सूचना मिली कि लगातार बारिश और औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हिंगलाज गांव में सात लोग फंसे हुए हैं। नदी का पानी निचले इलाकों में तेजी से भरा। फंसे हुए लोगों में मछुआरे भी शामिल थे। उनके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था, क्योंकि गांव में पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था। ऐसे में NDRF की मुस्तैद टीम ने फंसे हुए लोगों को बचाया। बता दें कि वलसाड समेत गुजरात के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

शनिवार को वलसाड के वापी के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव की खबरें भी सामने आईं। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे पहले बीते 2 अगस्त को मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया था। नवसारी जिले में भी जलभराव की खबरें सामने आईं थी, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को जलमग्न इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम सौंपा गया था। एनडीआरएफ ने नवसारी के मिथिला नगरी में बाढ़ प्रभावित इलाके से एक बच्चे और एक बीमार महिला समेत पांच लोगों समेत कम से कम 30 लोगों को बचाया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User