वन विभाग की भूमि को अपनी बता कर व्यापारी लगा रहा लोगों को चूना

राजस्व एवं वन विभाग की मिली भगत से गादेर स्थित सर्वे क्रमांक 104/2/1 की भूमि को खुर्दपुर्द करने का मामला

Wednesday, September 27, 2023 - 20:20
Updated: 3 years ago
0
वन विभाग की भूमि को अपनी बता कर व्यापारी लगा रहा लोगों को चूना

गुना। शहर से सटे गादेर क्षेत्र की शासकीय जमीन को अपना बता कर बेच कर खुर्द बुर्द करने का मामला सामने आया है।
सूत्र बताते हे की जहां पटवारी हल्का नंबर 58 भूमि सर्वे क्रमांक 104/2/1 जो कि वन विभाग की भूमि है, जिसे राजस्व एवं वन विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से खुर्दपुर्द कर  उक्त भूमि को व्यापारी द्वारा करोड़ों रुपए में बेचने की जानकारी सामने आई है।

आप को बता दें कि गादेर स्थित हाई-वे से लगी मूल रूपेण आदिवासियों एवं वन विभाग की उक्त भूमि को अपने आपको समाज सेवी बताने वाले व्यापारी द्वारा गलत जानकारी देकर राजस्व एवं वन विभाग की मिली भगत से करोड़ों रुपए में बेंच दी गई।

सूत्र बताते हे की यह भूमि मूलतःआदिवासियों के नाम पर अंकित थी, जिस पर कई दशकों से आदिवासियों के तीन से चार परिवार निवास करते थे। जिसे व्यापारी से आदिवासियों का कब्जा हटाकर ओने-पोने दामों पर यह जमीन खरीदी गई। जिसमें वन विभाग का भी मिली भगत रही है।

बताते है कि व्यापारी ने राजनीतिक रसूखदारी का फायदा उठाकर विक्रय निषेध भूमि पर प्रशासनिक कार्यालय से विक्रय की परमिशन ली गई। इसके बाद उक्त भूमि को गुना के एक अन्य व्यापारी को विक्रय की गई।

उक्त जमीन के मामले में जानकारी देते हुए वीट गार्ड ने बताया कि फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा किया हुआ पाया गया, जिसे फॉरेस्ट की टीम द्वारा हटाया गए था। एवं नहीं मानने पर उक्त कब्जाधारी पर कार्यवाही की भी बात कही गई है।
जबकि उक्त वन भूमि को अपना बताने वाले व्यापारी के नाम नामांतरण ही नहीं हुआ है, जोकि तहसील कार्यालय में लंबित है।

चूंकि उक्त जमीन हाईवे पर है। इसलिए अब राजस्व एवं वन विभाग का खेल शुरू हुआ है।

अब इस भूमि को गुना का एक व्यापारी जो कि अपने आप को समाजसेवी भी बताता है, जो कि लोगों को गुमराह करके उक्त वन विभाग की भूमि को अपनी बताकर करोड़ों रुपए में बेच रहा है और लोगों को चूना लगाने का काम कर रहा है।
फिलहाल यह एक जाँच का बिषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User