वन क्षेत्राधिकारी ने राजा बरौना के दो ट्रैक्टर, लकड़ी भरी एक ट्राली को गंगसरा के बरौना जंगल से किया बरामद

पुवायां से सदस्य जिला पंचायत भी रह चुके हैं नत्थापुर निवासी दलजीत सिंह उर्फ राजा बरौना

Saturday, September 9, 2023 - 20:08
Updated: 3 years ago
0

खुटार/शाहजहांपुर। वन रेंज खुटार के वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार खुटार रेंज के गंगसरा के जंगल में अवैध रूप से काटे गए कोरो की लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
वन विभाग की टीम द्वारा पकडे गए ट्रैक्टर ट्राली पुवायां के नत्थापुर बरौना गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता दलजीत सिंह उर्फ राजा बरौना के बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम का दावा है कि राजा बरौना जंगल में कोरो के बेशकीमती पेड़ों का अवैध कटान कराकर उनकी जड़ों को खुदवाकर गायब कर रहे थे। तभी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचने पर राजा बरौना अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। वन विभाग के दरोगा की ओर से जंगल में अवैध कटान कराने के आरोप में राजा बरौना के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पजीकृत कर बरामद दोनों ट्रैक्टर और ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर लिया गया है। वन विभाग आरोपियों की तलाश में जुट गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User