लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर फतेहपुर में निकलेगी चार दिवसीय सद्भावना रथ यात्रा

Thursday, October 16, 2025 - 20:44
Updated: 12 months ago
0
लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर फतेहपुर में निकलेगी चार दिवसीय सद्भावना रथ यात्रा

फतेहपुर (आरएनआई) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने शहर के जयरामनगर स्थित एक लॉज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में अखण्ड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतन्त्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती पर विगत वर्षों के भांति अलग-अलग तिथि में चार दिवसीय स‌द्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

24 अक्टूबर को पटेल जी की प्रतिमा स्थल पटेलनगर से स‌द्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा प्रातः नौ बजे से होगी। जो विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर पुनः पटेल नगर चौराहा पहुंचकर समाप्त होगी। इसी तरह 26 अक्टूबर को पटेल जी की प्रतिमा स्थल पटेल नगर से स‌द्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा प्रातः आठ बजे शुरू होकर हजरतगंज लखनऊ पहुंचेगी। जहां सरदार पटेल जी प्रतिमा स्थल में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी साथ ही महात्मा गांधी, डॉ० भीमराव अम्बेडकर, वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई आदि महापुरूषों की प्रतिमाओं में दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि एवं छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों का सम्मान किया जायेगा। 28 अक्टूबर को पटेल जी की प्रतिमा स्थल पटेलनगर से सद्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा प्रातः नौ बजे शुरू होकर भ्रमण करेगी। 31 अक्टूबर को भी पटेलनगर से यात्रा प्रातः नौ बजे शुरू होगी। उन्होने बताया कि यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होने लोगों का आहवान किया यात्रा में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User