छात्राओं के लिए लगा परिचालक लाइसेंस शिविर, महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया आवेदन

Thursday, October 16, 2025 - 20:44
Updated: 12 months ago
0
छात्राओं के लिए लगा परिचालक लाइसेंस शिविर, महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया आवेदन

फतेहपुर (आरएनआई) डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत परिचालक लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की मिशन शक्ति समिति और सड़क सुरक्षा क्लब के सहयोग से अर्ह कुल चालीस छात्राओं ने लाइसेंस हेतु आयोजित शिविर में आवेदन दिया। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने शिविर में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु परिचालन लाइसेंस आवेदन को आवश्यक कदम बताया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने शिविर में सम्मिलित छात्राओं को महिला अधिकार, कानून और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। श्रीमती मित्रा ने छात्राओं को परिचालक लाइसेंस के फायदे बताए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस लाइसेंस से आप परिवहन विभाग में परिचालक के रूप में नियुक्त हो सकती हैं। महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी डॉ अनुष्का छौंकर तथा हिंदी विभाग के प्राध्यापक बृजेश कुमार पाल ने मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा क्लब के तहत चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User