लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज 24 मई 25 को ट्रैप दल का गठन किया और आवेदक से 12500/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया

Saturday, May 24, 2025 - 19:31
Updated: 1 year ago
0
लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज 24 मई 25 को ट्रैप दल का गठन किया और आवेदक से 12500/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज एक बार फिर एक भ्रष्ट शासकीय सेवक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है ये शासकीय सेवक पटवारी है जिसने कृषि भूमि का सीमांकन करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर से मिली जानकारी के मुताबिक  झाबुआ जिले के पेटलावद तहसीलके गाँव करणगढ में रहने वाले किसान रमेश ने 22 मई को एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें पटवारी हल्का क्रमांक 13, मोई चारिणी, तहसील पेटलावद विशाल गोयल, पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप थे।

पटवारी बोला कृषि भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत देनी होगी    
अवदक रमेश ने कहा कि उसके और पत्नी के नाम पर 2 – 2 बीघा कृषि भूमि है जिसका सीमांकन करने का आवेदन ऑनलाइन लोक सेवा केंद्र से आवेदक ने किया था। यहाँ पटवारी विशाल गोयल ने सीमांकन करने हेतु 15000/-रुपए रिश्वत राशि की मांग की गई।


रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार 
शिकायत आने के बाद उसका सत्यापन किया गया, सत्यापन में शिकायत सही पाई गई और आवेदक द्वारा बातचीत करने पर पटवारी 12500/- रुपए लेने के लिए तैयार हो गया। आज 24 मई 25 को ट्रैप दल का गठन किया गया और आवेदक से 12500/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कृषि भूमि का सीमांकन करने पटवारी ने मांगी 15000 रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User