कारगिल मे शहीद जवान मनीष के घर पहुंच समाजसेवी डॉ अनुज ने जताई संवेदना

मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान ने शहीद मनीष के परिजनो को दिया गया 1 लाख की आर्थिक सहायता का चेक

Saturday, May 24, 2025 - 20:50
Updated: 1 year ago
0
कारगिल मे शहीद जवान मनीष के घर पहुंच समाजसेवी डॉ अनुज ने जताई संवेदना

नवादा (आरएनआई) देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर शहीद मनीष के घर पहुंच कर समाजसेवी, शिक्षाविद, मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त किया। शहीद मनीष के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शाहिद के परिवार को आर्थिक सहायता दी है मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के तरफ से शहीद जवान मनीष के परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया है समाजसेवी डॉ अनुज ने कहा कि सेना के जवान मनीष ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश प्रति किए गए शहीद सैनिक के योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके इस बलिदान के लिए देशवासियों को उन पर गर्व है। वह भारत माता के असली सपूत थे उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉडर्न परिवार हमेशा सैनिकों का सम्मान करते आया है , आगे भी शहीदों के लिए मॉडर्न हमेशा खड़ा रहेगा।

बता दे कौआकोल प्रखंड के पांडेयगंगौट गांव के लाल मनीष केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में ऑपरेशन रक्षक के दौरान 14 मई को शहीद हो गए थे। आर्मी मेडिकल कोर में तैनात मनीष की ड्यूटी एमएच कारगिल में थी । देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे मनीष के शहीद होने की खबर आते ही पूरे इलाके में मातम छा गया था कारगिल में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए नवादा के लाल मनीष कुमार (22) का पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटा जब नवादा में दाखिल हुआ था उस समय अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था उस समय हर आंख नम थी और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और नम आंखों से मनीष को अंतिम विदाई दी थी पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था ।

मनीष कुमार की शादी महज दो महीने पहले हुई थी, जिसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर कारगिल लौट गए थे। मनीष चार भाइयों में सबसे छोटे थे। दो भाई भी भारतीय सेना में हैं। एक उत्तराखंड में तो दूसरा गया जिले में तैनात हैं।

मौके अनूप लाल यादव , पांडेय गगौट पंचायत के मुखिया, सेवा निवृत्त शिक्षक श्रीकांत पांडे,समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर कृष्ण कुमार प्रभाकर, समीर सौरभ, सनी कुमार उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User