लोकसभा स्पीकर से मिले सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, कहा- हिंसा में पांच बेकसूरों की गई जान...दिया जाए मुआवजा

संभल प्रकरण को लेकर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से वार्ता की। नदवी ने कहा कि हिंसा में पुलिस ने गोली चलाकर 5 बेकसूर लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा बर्बतापूर्वक लाठी चार्ज कर सैकड़ों लोगों को घायल कर दिया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

Friday, November 29, 2024 - 10:45
0
लोकसभा स्पीकर से मिले सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, कहा- हिंसा में पांच बेकसूरों की गई जान...दिया जाए मुआवजा

रामपुर (आरएनआई) संभल प्रकरण को लेकर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से वार्ता की। नदवी ने कहा कि हिंसा में पुलिस ने गोली चलाकर 5 बेकसूर लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा बर्बतापूर्वक लाठी चार्ज कर सैकड़ों लोगों को घायल कर दिया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से प्राईवेट व सरकारी हथियारों से गोली चलाने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में लोकसभा स्पीकर से सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर डिंपल यादव ने कहा कि सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के विरुद्ध पुलिस ने उच्चाधिकारियों द्वारा गलत व फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज की गयी है। जबकि घटना के समय वह प्रदेश से बाहर थे। 

उन्होंने मांग की सांसद जियाउर रहमान बर्क व अन्य लोगों के विरूद्ध दर्ज हुए मुकदमे को निरस्त किया जाए। यह जानकारी सांसद की मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा ने दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User