लोकसभा में शुक्रवार से होगी संविधान पर दो दिवसीय बहस

लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के मुताबिक, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। जिसे निचले सदन के एजेंडे में भी सूचीबद्ध किया गया है।

Thursday, December 12, 2024 - 21:00
0
लोकसभा में शुक्रवार से होगी संविधान पर दो दिवसीय बहस

नई दिल्ली (आरएनआई) देश में संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को बहस की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बहस का जवाब देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 16 दिसंबर को बहस की शुरुआत करेंगे। 17 दिसंबर को पीएम मोदी राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे। 

लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के मुताबिक, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। जिसे निचले सदन के एजेंडे में भी सूचीबद्ध किया गया है। दो दिवसीय बहस से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक रणनीति बैठक की। जिसमें शाह और राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए।

इससे पहले अमित शाह ने संसद स्थित अपने कार्यालय में जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत वरिष्ठ भाजपा मंत्रियों के साथ बैठक की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में एक रणनीति बैठक की। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। 

संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो सकता है।  विपक्ष की ओर से लोकसभा में संविधान पर चर्चा राहुल गांधी शुरू करेंगे, जबकि खरगे विपक्ष की ओर से राज्यसभा में बहस शुरू करेंगे। राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को बहस होगी और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंगलवार को उच्च सदन में इसका जवाब देने की उम्मीद है। 

संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की ओर से संविधान पर बहस कराने की मांग की गई थी।  जिसके बाद एनडीए सरकार ने 13-14 दिसंबर को लोकसभा में और 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर बहस के लिए सहमति जताई थी।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User