लोक संस्कृति और अध्यात्म का संगम बनेगा बाबा सत्यनाथ महोत्सव, कल से होगा शुभारंभ
सुल्तानपुर (आरएनआई) — कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्देमऊ नूरपुर स्थित अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ में कल से बाबा सत्यनाथ महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू होगा। यह आयोजन 3 दिनों तक यानी 4 से 6 नवंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, लोक गायन, और राष्ट्रीय संगोष्ठी सहित कई सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन होंगे। महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए अवधूत उग्रचंडेश्वर कपाली बाबा ने प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोक संस्कृति, अध्यात्म और अघोर परंपरा के समन्वय को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मठ परिसर पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा और संत समागम भी आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



