लाड़ली बेटियों का सम्मान कर पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण

विधानसभा चांचौड़ा अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा

Wednesday, February 22, 2023 - 23:57
Updated: 4 years ago
0
लाड़ली बेटियों का सम्मान कर पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण
लाड़ली बेटियों का सम्मान कर पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण

गुना। विधानसभा चांचौड़ा अंतर्गत ग्राम विकास यात्रा बुधवार को 21 किमी की दूर तय करती हुई 15 ग्राम पंचायतों में पहुंची। इस दौरान यात्रा की शुरूआत ग्राम पंचायत दिरोली से हुई जिसका समापन ग्राम पंचायत करोंदी में हुआ। विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने लाड़ली बेटियों का सम्मान कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया।
 
दरअसल विकास यात्रा बुधवार को ग्राम पंचायत दिरोली से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत करोंदी में समाप्त हुई। जिसके अन्तर्गत यात्रा 5 ग्राम पंचायत एवं 15 ग्रामों में 21 किमी में भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा ग्राम पंचायत बडौदाकलां, नागनखेड़ी, उकावद से होते हुए ग्राम पंचायत करोंदी में पहुंचकर समापन हुआ। इस मौके पर श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोगों को शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और चिन्हित ग्रामों में लोकार्पण/शिलान्यास किए।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे। शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने विकास यात्रा में सेक्टर प्रभारी, यात्रा प्रभारी एवं सहायक यात्रा प्रभारी भी शामिल रहे। श्रीमती मीना ने विकास यात्रा के दौरान पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, एवं प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद कलश यात्रा भी निकाली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User