लखीमपुर खीरी में भयावह सड़क हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी (आरएनआई) जिले में शनिवार को हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी से घर लौट रही तीन छात्राओं की कंटेनर से कुचले जाने पर मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र में हुई और इससे पहले जिले में 12 घंटे के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा था।
मृतकों की पहचान साहिबा (17) पुत्री मोहम्मद अयूब, खदीजा (13) पुत्री मोहम्मद यूनुस और दीक्षा (18) पुत्री सफीउल्ला, निवासी बिलहरी के रूप में हुई है। साहिबा और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम पसर गया और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों छात्राएं स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। तभी सामने से आ रहा कंटेनर स्कूटी से टकरा गया और नियंत्रण खोकर तीनों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। घटना इतनी अचानक और भीषण थी कि किसी को संभलने का मौके नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
इससे पहले शुक्रवार देर रात भीरा थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ भरे मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भी तीनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और कार आगे जाकर नहर में पलट गई। कार सवार लोग दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
लगातार हो रहे इन हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अधिक सख्ती और निगरानी की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



