लखनऊ में सीएम आवास के बाहर महिला का आत्मदाह प्रयास, 60 लाख की ठगी का लगाया आरोप

राजधानी में सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनके साथ 60 लाख का फ्राड हुआ है। पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आजिज आकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुई।

Monday, September 1, 2025 - 14:17
0
लखनऊ में सीएम आवास के बाहर महिला का आत्मदाह प्रयास, 60 लाख की ठगी का लगाया आरोप

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनके पास से एक थैले में मिट्टी का तेल भरी शीशी मिली है। उन्होंने शीशी निकाली और तेल अपने पर उड़ेल लिया। माचिस से आग लगा पाती इससे पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

महिला ने बताया कि उनका नाम रोली देवी है। वह हरदोई के पिहानी की रहने वाली हैं। हरदोई के ही विक्की मिश्रा ने उन्हें लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा दिया और उनसे 60 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने जीवन भर की पूंजी मकान के लिए दे दी। लेकिन, उन्हें न तो मकान मिला, न ही आरोपी रकम लौटा रहा है। 

पीड़िता ने बताया कि पहले तो विक्की ने रकम लौटाने की बात कही थी, मगर बाद में वह धमकाने लगा।  इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। आजिज आकर वह आत्महत्या करने लखनऊ पहुंची थीं। इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस के पहुंचने पर होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User