लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला, सिर में लगे 10 टांके
लखनऊ (आरएनआई): समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर सोमवार को लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, जेल में बंद एक अन्य कैदी ने उन पर कैंची से कई वार किए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ 10 से अधिक टांके लगाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।
हमले की खबर सामने आते ही सपा ने जेल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “जेल में बंद पूर्व मंत्री पर हमले की खबर चिंताजनक है। प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और समुचित इलाज उपलब्ध कराना चाहिए।”
घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस आरोपी कैदी से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि हमला क्यों और किसके इशारे पर हुआ।
गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति 2017 से लखनऊ जेल में बंद हैं। नवंबर 2021 में उन्हें गैंगरेप के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने कई बार जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन सभी याचिकाएँ खारिज हो चुकी हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



