रैन बसेरा में ठहरे बी एड की परीक्षा देने आये विभिन्न जनपदों के छात्र छात्राओं से पालिकाध्यक्ष ने की मुलाकात

Thursday, December 14, 2023 - 21:00
Updated: 3 years ago
0
रैन बसेरा में ठहरे बी एड की परीक्षा देने आये विभिन्न जनपदों के छात्र छात्राओं  से पालिकाध्यक्ष ने की मुलाकात

हाथरस। राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की बी ऐड की परीक्षाएं आज से प्रारम्भ हो रही हैं, जिसमें चार परीक्षा केंद्रों पर लगभल 2000 छात्र/छात्राऐ परीक्षाएं देंगे
इन परीक्षाओं में सम्मलित होने के लिये विभिन्न जनपदों से छात्र/छात्राऐ पधारे हैं जिनमें कानपुर, बनारस, प्रयागराज,जौनपुर आदि जनपद शामिल हैं, इनमें से  अधिकाँश छात्र/छात्राऐ अलीगढ रोड स्थित नगर पालिका परिषद् के रैन बसेरा में रह कर परीक्षा दे रहे हैं, जिसकी जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बुधवार रात्रि कोरैनबसेरा पहुंच कर इन छात्र/छात्राओं से मुलाकात की तथा रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को देखा पालिकाध्यक्ष ने रैन बसेरा में साफ़ सफाई, प्रकाश तथा पेय जल आदि की सुविधाओं को देखा साथ ही पालिकाकर्मियों को  निर्देशित किया कि छात्र छात्राओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए, जो भी कमी पायी जाती हैं उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए, सर्दी का मौसम हो ने कारण कम्बल गद्दे आदि की व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए,|   इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के साथ राजकुमार यादव अवर अभियंता जल,विनीत आर्य निर्माण विभाग,प्रशांत कौशिक"जिम्मी",देवेश गौतम,सोनू दिवाकर, विपिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे |

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User