रेत तस्करी रैकेट पर ED का बड़ा हमला, पश्चिम बंगाल में 20+ ठिकानों पर छापेमारी
कोलकाता (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में 20 से ज्यादा जगहों पर सिलसिलेवार छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेत तस्करी रैकेट में कथित रूप से शामिल लोगों और उनके व्यवसायों पर छापेमारी की गई। ईडी द्वारा रेत तस्करी घोटाले के सिलसिले में बेहाला, रीजेंट पार्क, बिधाननगर और कल्याणी समेत कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी कर रहे ईडी अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे।
इस छापेमारी कार्रवाई के केंद्र में पश्चिम बंगाल के झारग्राम का कुख्यात रेत तस्कर शेख जहीरुल रहा। ईडी के अधिकारियों ने झारग्राम के गोपीबल्लवपुर में सुवर्णरेखा नदी के पास स्थित शेख जहीरुल के आवास की तलाशी ली। एक अधिकारी ने बताया कि, 'जहीरुल के आवास, कार्यालय और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। जहीरुल पर अवैध रेत खनन और इसके व्यापार में शामिल होने का आरोप है।' ईडी ने शेख जहीरुल के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



