रेड रोड पर ममता बनर्जी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों और बंगाल की गौरवगाथा को किया नमन

Aug 15, 2025 - 13:27
 0  162
रेड रोड पर ममता बनर्जी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों और बंगाल की गौरवगाथा को किया नमन

कोलकाता: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेड रोड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई सांस्कृतिक और औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने X पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और बंगाल के गौरवशाली इतिहास को नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमारे पूर्वजों की देशभक्ति, निडर आत्म-बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है।

सीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी, बाघा जतिन, मातंगिनी हाजरा जैसे वीर सपूतों के योगदान को याद किया और बंगाल पुनर्जागरण के अग्रदूतों—राजा राममोहन राय, पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर, स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ टैगोर—को भी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि बंगाल ने हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है और आगे भी हर नागरिक के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। "हमारा लक्ष्य उस स्वर्णिम भारत का निर्माण करना है, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था," ममता बनर्जी ने कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.