रुतुराज गायकवाड ने एक ओवर में सात छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Monday, November 28, 2022 - 20:00
0
रुतुराज गायकवाड ने एक ओवर में सात छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

अहमदाबाद, 28 नवंबर 2022, (आरएनआई)। महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इस ओवर में कुल 43 रन बने। इससे पहले 2018 में फोर्ड ट्रॉफी में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के विलेम लुडिक के ओवर में इतने रन बनाए थे।

रुतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में यह कारनामा दिखाया। गेंदबाज शिवा सिंह थे जिन्होंने इस ओवर में एक नोबॉल भी की जिससे यह सात गेंद का ओवर हो गया।

कुल मिलाकर एक ओवर में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम पर है, जिन्होंने वेलिंगटन में शेल ट्रॉफी के एक मैच में आठ छक्के लगाए थे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेले हुए इस मैच में शिवा सिंह की ओवर की पांचवी गेंद नोबॉल थी और उस पर भी गायकवाड़ ने छक्का लगाया था।

गायकवाड़ पारी का आगाज करते हुए आखिर तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल है।

यह बल्लेबाज उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ओवर में कम से कम लगातार छह छक्के जड़े हों। उनसे पहले सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हज़रतउल्ला ज़ज़ई, लियो कार्टर, कीरोन पोलार्ड और तिसारा परेरा यह कारनामा कर चुके हैं।

गायकवाड की पारी की मदद से महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 330 रन बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User