रिलायंस एजीएम: मुकेश अंबानी का ऐलान, 2026 की पहली छमाही में आएगा जियो IPO, कहा- भारत विकास की नई उड़ान भर रहा है

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक में जियो आईपीओ के संभावित समय का एलान किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। आइए जानें एजीएम की खास बातों के बारे में।

Aug 29, 2025 - 16:34
 0  81
रिलायंस एजीएम: मुकेश अंबानी का ऐलान, 2026 की पहली छमाही में आएगा जियो IPO, कहा- भारत विकास की नई उड़ान भर रहा है

नई दिल्ली (आरएनआई) रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम शुरू हो गई है। इस मौके पर बोलते हुए रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने लंबे समय से प्रतिक्षित जियो के आईपीओ के बारे में भी बताया। मुकेश अंबानी ने बताया कि आईपीओ के सारे प्रबंध पूरा करते हुए इसे 2026 की पहली छमाही तक लाने की कोशिश होगी।

एजीएम में बोलते हुए आरआईएल के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत उभर रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता। मुकेश अंबानी ने कहा, "भारत पहले ही दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ रही है। भारत को दुनिया के मॉडल की नकल करने की जरूरत नहीं है।  हमारे पास अपना विजन है। हमारे पास अपना इंडिया फर्स्ट मॉडल बनाने की क्षमता है। डीप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हमारा मॉडल भारत की सुरक्षा को मजबूत करेगा। लोगों के जीवन को बेहतर बनाएगा और पर्यावरण की रक्षा करेगा।"

मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे-जैसे रिलायंस अपने स्वर्णिम दशक के समापन की ओर बढ़ रहा है हम 'इंडियन ड्रीम' को साकार करने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने हर व्यवसाय को एआई-नेटिव बना रहे हैं और डीप-टेक क्षमताओं से खुद को मजबूत कर रहे हैं। अंबानी ने कहा कि हमारी वी केयर की फिलॉसफी के साथ लोगों और पर्यावरण की भलाई को प्राथमिकता देते हैं। अंबानी ने कहा कि कंपनी इनोवेशन को केंद्र में रखकर, नई पीढ़ी के नेतृत्व को सशक्त करने पर काम कर रही है। हम निरंतर इसके प्रति निरंतर प्रतिबद्ध बने हुए हैं।
डिज्नी के सीईओ बोले- भारत डिज्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक बाजार
रिलायंस के एजीएम के दौरान मेटा के संस्थापक व सीईओ मार्क जकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने भी अपना संदेश दिया। एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने एक नई सहायक कंपनी 'रिलायंस इंटेलिजेंस' का भी अनावरण किया। उन्होंने गूगल और मेटा के साथ गठजोड़ की भी घोषणा की। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा, "भारत दुनिया भर में डिज्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक बाजारों में से एक है। जियोस्टार ने 30 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ मनोरंजन उद्योग में तेज़ी से खुद को एक वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित किया है।" 

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने रिलायंस एजीएम के दौरान कहा, कंपनी भारत को दुनिया की पहली एआई-नेटिव डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की नींव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि जियो आज 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रहा है। यह उपलब्धि हर भारतीय के भरोसे से हासिल हो पाई है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब एक डीप-टेक कंपनी बन चुका है। कंपनी ने 5जी से लेकर एआई सेवाओं तक पूरी तरह भारत में विकसित तकनीक से अपनी पहचान बनाई है। 

आकाश अंबानी बताया कि जियो ने मोबाइल सेवाओं के अलावे ब्रॉडबैंड और एआई-आधारित उत्पादों में भी नई पहचान बनाई है। जियो एयरफाइबर आज दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा है। यह हर महीने 10 लाख से अधिक घरों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रही है। कंपनी का जियो का तकनीकी ढांचा पूरी तरह भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार दे रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोलते हुए ईशा अंबानी ने की उपलब्धियों के बारे में बताया। ईशा अंबानी ने कहा, "रिलायंस रिटेल आज एक राष्ट्रीय आंदोलन है। यह उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को लाभ पहुंचाने, अर्थव्यवस्था को गति देने, आकांक्षाओं को प्रज्ज्वलित करने और भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का एक मिशन है।" ईशा अंबानी ने कहा कि इस वर्ष हमारा प्रदर्शन न केवल पैमाने को दर्शाता है, बल्कि हमारे व्यापार मॉडल की अंतर्निहित ताकत और लचीलेपन भी दर्शाता है। ईशा अंबानी ने बताया कि कंपनी का सकल राजस्व 8% बढ़कर 3,30,943 करोड़ ($ 38.7 बिलियन) हो गया। वहीं, EBITDA 8.6% बढ़कर ₹25,094 करोड़ ($ 2.9 बिलियन) हो गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.