राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: ‘1 लाख करोड़ रुपये का जुमला–सीजन 2’
पीएम मोदी ने लाल किले से घोषित की गई पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से करारा हमला बोला गया है। राहुल गांधी ने इसे '1 लाख करोड़ रुपये का जुमला - सीजन 2' करार दिया गया है।
नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर घोषित पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे '1 लाख करोड़ रुपये का जुमला - सीजन 2' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पास अब युवाओं के लिए कोई नया विचार नहीं बचा है।
लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार पीएम विकसित भारत रोजगार योजना शुरू कर रही है, जिसका उद्देश्य अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करना है। अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये और उन्हें रोजगार देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 99,446 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना का लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगारों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। इनमें से 1.92 करोड़ लाभार्थी पहली बार में शामिल होंगे। इस योजना का लाभ 1 अगस्त, 2025 से 31 जुलाई, 2027 के बीच सृजित नौकरियों पर लागू होगा।
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में हिंदी में लिखा- '1 लाख करोड़ का जुमला - सीजन 2! 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े।' उन्होंने कहा कि पिछले साल भी मोदी सरकार ने '1 लाख करोड़ रुपये में 1 करोड़ इंटर्नशिप' का वादा किया था, लेकिन उनके संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने माना कि 10,000 से भी कम इंटर्नशिप हुईं। राहुल का दावा है कि दी जाने वाली स्टाइपेंड इतनी कम थी कि 90% युवाओं ने इसे ठुकरा दिया।
सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा- 'मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं है। युवाओं को इस सरकार से रोजगार नहीं मिलेगा, सिर्फ जुमले मिलेंगे।' उन्होंने अपने पोस्ट के साथ लोकसभा में पूछे गए सवाल और सरकार के लिखित जवाब का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



