रास्ते के विवाद में भिड़े भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर

Aug 18, 2025 - 20:09
Aug 18, 2025 - 20:10
 0  4.3k

शाहाबाद (हरदोई) (आरएनआई) ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को रास्ते को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, उनके भाई नृपेन्द्र व साथियों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतन सिंह की पिटाई कर मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने घायल भाजपा नेता का डाक्टरी परीक्षण कराया। वहीं ब्लॉक प्रमुख पक्ष ने भी भाजपा नेता पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

भाजपा उधरनपुर मंडल उपाध्यक्ष संतन सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी पसिगवां, थाना बेहटा गोकुल ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक प्रमुख से रास्ता दुरुस्त कराने की बात कही थी। इस पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते ब्लॉक प्रमुख व उनके साथियों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। संतन सिंह का कहना है कि वह जान बचाकर किसी तरह कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख लगातार समर्पित कार्यकर्ताओं को बेइज्जत कर मारपीट करते रहते हैं। इधर, संगठन के लोग मामले को सुलझाने की कवायद में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0