राष्‍ट्रीय पर्व एवं विशेष ग्राम सभा में अनुपस्थित रहने तथा ग्रामीणजनों से अभद्र व्‍यवहार करने पर सचिव निलंबित

Friday, August 16, 2024 - 23:13
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा राष्‍ट्रीय पर्व स्‍वतंत्रता दिवस एवं अगस्‍त विशेष ग्राम सभा में अनुपस्थित रहने तथा ग्रामीणजनों से अभद्र व्‍यवहार करने पर बमोरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चकलोडा के सचिव को निलंबित करने का आदेश पारित किया गया है।

जारी आदेशनुसार पर्वत सिंह धाकड़, सचिव, ग्राम पंचायत चकलोडा, जनपद पंचायत बमोरी को राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस एवं दिनांक 16 अगस्त 2024 को आहुत विशेष ग्रामसभा में अनुपस्थित रहने तथा ग्राम चकलोडा के ग्रामीण जनों से अभद्र व्यवहार करने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमौरी से प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर म०प्र०पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है। निलंबन काल की अवधि में श्री धाकड का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बमौरी रहेगा तथा उन्‍हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User