जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया

Sunday, February 18, 2024 - 18:52
Updated: 3 years ago
0
जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया

शाहजहांपुर (आरएनआई) जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कंपोजिट विद्यालय दिलाजाक में आयोजित किया गया।शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों को सरकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग विशेषज्ञ रंजीत सक्सेना और सुभाष खन्ना ने क्षय रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाना है,जिसके लिए सरकार प्रयासरत है और इसकी रोकथाम के लिए सरकार हर सार्थक कदम उठा रही है।उन्होंने टीबी के शुरूआती लक्षण एवं उसके रोकथाम और उपाय के तरीके भी बताए।उन्होंने कहा कि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक करके समय से चिकित्सकीय सलाह लेकर इस बीमारी से मुकाबला किया जा सकता है। देश में टीबी के फैलने का मुख्य कारण इस बीमारी के प्रति लोगों का सचेत न होना और इसे शुरूआती दौर में गंभीरता से न लेना है। टीबी किसी को भी हो सकता है, लेकिन नियमित दवा के सेवन से यह ठीक भी हो जाता है। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने दिलाजाक मोहल्ले में जाकर क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आप सरकारी अस्पताल जाकर मुफ्त इलाज करा सकते हैं।दूसरे सत्र में भाषण प्रतियोगिता हुई जिसका विषय "भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भूमिका"एवं "विकसित भारत एक लक्ष्य 2047" था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कालेज से डॉ तनवीर हुसैन और डॉ रईस अहमद रहे । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऐनुलहुदा , द्वितीय स्थान सिद्धार्थ शुक्ला,तृतीय स्थान बिनीश ने प्राप्त किया। शिविर का संचालन अधिकारी डॉ कौसर जमाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वयंसेवियों में उजाला, तनीषा, गीता,रोहित,अब्दुल रहमान आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User