राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेता पहलवान का किया सम्मान, भवनपुरा गाँव की सरदारी ने किया अभिनंदन समारोह, सम्मान से बढ़ा है हौंसला: अजय वीर सिंह

Saturday, May 3, 2025 - 18:44
Updated: 1 year ago
0
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेता पहलवान का किया सम्मान, भवनपुरा गाँव की सरदारी ने किया अभिनंदन समारोह, सम्मान से बढ़ा है हौंसला: अजय वीर सिंह

मथुरा (आरएनआई) शिमला में हुए सीनियर नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतकर घर लौटने पर अजयवीर सिंह पहलवान का भवनपुरा गाँव की समस्त सरदारी, भाजपा नेता व आसपास गाँव के सेकड़ों लोगों ने क्षेत्रीय विधायक मेघश्याम सिंह की उपस्थिति में फूल माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

गाँव भवनपुरा में पहलवान के स्वागत में हुआ अभिनन्दन समारोह में पहुँचे क्षेत्रीय विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह दीपचंद्र प्रधान , प्रताप सिंह पहलवान, हैप्पी पहलावान सहित गाँव की सरदारी के लोग और भाजपा नेता, कार्यकत्र्ताओं ने पहलवान अजयवीर सिंह का फूलमाला, पटका पहनाकर व तश्वीर भेंट कर जोशीला स्वागत कर उत्साह वर्धन किया। डोल नगाड़े की धुन पर ग्रामीण जमकर थिरके।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुन्ना भाईयारोल सिंह, मुकेश सिंह, सुरेश प्रधान, दिनेश शर्मा, कोमल, रोहन सिंह, हरी सिंह, ओमी पंडित,गज्जो चौधरी, लक्ष्मण, राजू, भगवान सिंह, चरन सिहं, समस्त भवनपुरा गाँववासी शामिल थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User