राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मथुरा के श्रीकृष्ण कुब्जा मंदिर में पूजा-अर्चना

Sep 25, 2025 - 17:40
 0  486

मथुरा/वृंदावन (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह धार्मिक यात्रा पर विशेष ट्रेन से वृंदावन पहुंचीं। करीब सवा 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उनका शहनाई की धुन और पारंपरिक स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रपति ने वृंदावन में साधु-संतों से भेंट की और श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने निधि वन में 500 मीटर की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कमिश्नर शैलेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्टेशन पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद रहे।

वृंदावन का कार्यक्रम पूरा करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला मथुरा स्थित श्रीकृष्ण कुब्ज मंदिर पहुंचा। वहां उन्होंने विधि-विधान के अनुसार आचार्य श्री बाल कृष्ण चतुर्वेदी शास्त्री द्वारा पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने देश और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने रास्ते में मौजूद बृजवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उनकी इस यात्रा से मथुरा-वृंदावन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Subir Sen Founder, RNI News