अवधूत देशना पर्व व रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कादीपुर सत्यनाथ मठ पर बैठक आयोजित

Friday, January 12, 2024 - 19:45
Updated: 3 years ago
0
अवधूत देशना पर्व व रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कादीपुर सत्यनाथ मठ पर बैठक आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर कादीपुर परिसर में मकरसंक्रांति महोत्सव अवधूत देशना पर्व व रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की बैठक मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए अवधूत कपाली बाबा ने कहा कि आगामी 14,15,16 जनवरी को मकरसंक्रांति महोत्सव अघोर परम्परा के अन्तर्गत मनाया जायेगा। दिनांक 14 जनवरी 2024 को ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी जप पाठ, निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।15 जनवरी 2024 को अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ, भगवान दत्तात्रेय का अभिषेक, पूजन,अर्चन के साथ खिचड़ी महाप्रसाद का विशाल भण्डारा, आल्हा सम्राट फौजदार सिंह का आल्हा कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन आयोजित किया जाएगा। दिनांक 16 जनवरी को सुबह विशेष पूजा और दोपहर 12 बजे से राष्ट्रधर्म की समाज निर्माण में भूमिका विषयक संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। रामजन्म भूमि पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर दिनांक 21 जनवरी को कादीपुर,धोपाप, दोस्तपुर, मुड़िलाडीह होते हुए बिजेथुआ महाबीरन धाम तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी एंव शाहगंज रोड स्थित शनिदेव महाकाल मंदिर पर सुन्दरकाण्ड,सोहर आदि मंगल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विवेकानंद,अजय बहादुर सिंह, राजकुमार अम्बरीष,डॉ श्रीमान सिंह मामा, लालमणि सिंह, जयप्रकाश सिंह,ईश नारायण सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, वेद प्रकाश पाठक, महेंद्र प्रताप सिंह मामा, रानू सिंह,पवन कुमार सिंह,राणा मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार सिंह बन्टी, प्रभाकर सिंह ,विपिन सिंह, संतोष पांडे, संजय सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, विजय गिरी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे‌।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User