दलित किशोर की हत्या के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल

Thursday, September 28, 2023 - 19:55
0
दलित किशोर की हत्या के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने लिया संज्ञान,   पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल

शाहाबाद, हरदोई । गला रेत कर दलित छात्र की हत्या के मामले को बसपा प्रमुख मायावती ने संज्ञान में लिया है। बसपा प्रमुख के निर्देश पर जनपद हरदोई के जिला अध्यक्ष एक प्रतिनिधि मंडल लेकर मृतक छात्र के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सारी जानकारी हासिल की तथा न्याय का भरोसा दिलाया। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा पारा निवासी दलित राम वचन का 15 वर्षी पुत्र मुकेश का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में 26 सितंबर की शाम को लगभग 8:00 बजे मिला। मृतक के पिता ने बताया कि दोपहर में स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर चला गया और घर पर बता कर गया था कि मछली लेकर आऊंगा लेकिन 4:00 बजे तक घर वापस न आया तो परिजनों को चिंता हुई और ढूंढने लगे। लेकिन जैसे-जैसे शाम होती गई वैसे परिजन परेशान होते गए और गांव के चारों तरफ अगल-बगल के गांव में ढूंढा गया। परंतु मुकेश नहीं मिला। सड़क से काफी दूर शहाबुद्दीन के गन्ने के खेत में मुकेश का शव पड़ा पाया गया जिसके सिर पर पीछे से किसी धार हथियार से प्रहार किया गया था। अत्यधिक खून निकलने के कारण उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी एवं जनपद के पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय, थाना अध्यक्ष मझिला सुब्रत नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और घटना का शीघ्र खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए। इस मामले को बसपा प्रमुख मायावती ने संज्ञान लिया और हरदोई जनपद के जिला अध्यक्ष रणधीर बहादुर को निर्देशित किया कि आप अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिले और उनको ढांढस बंधाये। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को बसपा के जिला अध्यक्ष रणधीर बहादुर, जिला प्रभारी सूर्यकांत निराला, अनिल कुमार जिला पंचायत सदस्य, अमर सिंह विधानसभा अध्यक्ष, छोटेलाल सहित दर्जनों की संख्या में बसपा पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि बहुजन समाज पार्टी आपके साथ है । यथा संभव मदद होगी। दोषी किसी भी कीमत पर वख्शा नहीं जाएगा। उसके बाद बसपा का प्रतिनिधि मंडल थाना अध्यक्ष मझिला सुब्रत नारायण तिवारी से मिलकर पीड़ित परिवार की मदद और दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User