मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक

Tuesday, September 12, 2023 - 16:40
0
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक

शाहाबाद, हरदोई । उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा में महिलाओं को जागरुक कर उन्हें बुकलेट वितरित की गई। इस मौके पर महिला सिपाही मानसी सिंह और पूजा सिंह ने महिलाओं को सरकार की मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, ई सखी योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि के बारे में महिलाओं को जागरूक किया तथा बालकों के प्रति अपराधों से संबंधित जानकारियां दीं और उनको बुकलेट उपलब्ध कराई। इस मौके पर महिला सिपाही मानसी सिंह ने कहा महिलाओं को अब भय खाने या डरने की जरूरत नहीं है। महिलाओं के साथ अगर कोई दुर्व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को इसकी सूचना दें। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार महिलाओं को आगे लाने के लिए सतत् प्रयासरत है इसलिए महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा जो पढ़ी-लिखी लड़कियां हैं उनको अपने आसपास, गांव आदि की महिलाओं को उनके हकों के बारे में समझना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User