हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की शाहाबाद इकाई का गठन, राम प्रकाश राठौर बनाए गए अध्यक्ष

Thursday, September 7, 2023 - 18:45
0
हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की शाहाबाद इकाई का गठन, राम प्रकाश राठौर बनाए गए अध्यक्ष

 शाहाबाद, हरदोई। लंबे इंतजार के बाद हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की शाहाबाद इकाई का गठन स्थानीय सार्वजनिक निर्माण विभाग में आयोजित एक बैठक में किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चंद्र मिश्रा की। संगठन का गठन जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा की देखरेख में किया गया। बैठक में कमलेश चंद्र मिश्र ने कार्यकारिणी गठन की घोषणा की। नगर अध्यक्ष के रूप में राम प्रकाश राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमैर अली खान, उपाध्यक्ष संजीव राठौर, महामंत्री राजीव शर्मा, मंत्री डॉक्टर शाहिद अली, इजहार खान, संगठन मंत्री मोहित गुप्ता, प्रभाकर त्रिपाठी को सदस्यता प्रभारी मीडिया प्रभारी तथा अमित त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्थानीय कमेटी की घोषणा करने के बाद अध्यक्ष को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह बाद में अपनी पूरी कमेटी का विधिवत गठन करेंगे और जिला अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरदोई पत्रकार एसोसिएशन सुधांशु मिश्रा ने कहा सभी पत्रकार गण अपनी लोकप्रियता और सम्मान का ध्यान रखते हुए कार्य करें। किसी भी असामाजिक कार्य में लिप्त न हो, निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करें। पत्रकारिता से संबंधित अगर कोई भी उत्पीड़न पत्रकार साथी का किया जाएगा इसके लिए वह सभी पत्रकारों के साथ मिलकर उसका सहयोग करेंगे और पत्रकारों के हित के लिए लड़ाई लड़ेंगे। पत्रकार साथियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा लेकिन पत्रकारों को भी अपनी गरिमा बनाए रखनी होगी। पत्रकारिता की आड़ में किसी का नाहक शोषण न हो इसका भी सभी पत्रकार साथी ध्यान रखें। नवगठित कार्यकारिणी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिले से आए आदर्श त्रिपाठी, पुलकित शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, मोहम्मद आसिफ, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। स्थानीय पत्रकारों में पंकज मिश्रा, सुदेश त्रिपाठी, रामगोपाल यादव, डॉक्टर मुनीष कुमार, डॉक्टर लकी खान, दिनेश मिश्रा, गोविंद सिंह, रवींद्र शुक्ला, श्याम सिंह राठौड़, विशाल गुप्ता आदि को सदस्य नामित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User