राधा रानी के दर्शन को उमड़ी बेकाबू भीड़, बरसाना की लठामार होली में टला बड़ा हादसा

Wednesday, February 25, 2026 - 19:39
0
राधा रानी के दर्शन को उमड़ी बेकाबू भीड़, बरसाना की लठामार होली में टला बड़ा हादसा

मथुरा (आरएनआई) लठामार होली के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बने बरसाना में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राधा रानी के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे रंगीली गली में करीब एक दर्जन श्रद्धालु दब गए। समय रहते पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया।

रंगीली गली में मंदिर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को सुरक्षा कारणों से रोका गया था। पुलिस धीरे-धीरे भीड़ को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही थी, तभी पीछे से अचानक तेज धक्का लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कई श्रद्धालु संतुलन खो बैठे और भीड़ में दब गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए गिरे हुए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाकर राहत दी।

लठामार होली के कारण बरसाना में पहले से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ था। राधा रानी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ के चलते पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी लगातार मौके पर मौजूद रहा। भीड़ के बीच जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी श्रद्धालुओं के साथ चलते और व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए।

गनीमत रही कि समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया और कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, तय मार्गों का ही उपयोग करें और पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करें, ताकि आस्था के इस पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User