रात्रि एक मैरिज गार्डन के पास भारी मात्रा में बारातियों पर हुआ पथराव कई बाराती हुए घायल, जिला चिकित्सालय पहुंच विधायक ने घायलों का जाना हाल चाल

Wednesday, May 7, 2025 - 17:13
Updated: 1 year ago
0
रात्रि एक मैरिज गार्डन के पास भारी मात्रा में बारातियों पर हुआ पथराव कई बाराती हुए घायल, जिला चिकित्सालय पहुंच विधायक ने घायलों का जाना हाल चाल

गुना (आरएनआई) गुना शहर के बीजी रोड क्षेत्र स्थित शहनाई गार्डन के बाहर मंगलवार देर रात्रि को बारातियों पर पथराव किया गया जिसमें कई बाराती हुए घायल। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया गया। जिनको देखने बुधवार सुबह भाजपा से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने जिला चिकित्सालय गुना पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। इस अवसर पर प्रभारी विकास जैन नखराली, सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र सिंह रघुवंशी सहित जिला अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा। उन्होंने सभी घायलों के कुशलक्षेम जाना और डाक्टरों से बेहतर इलाज की बात कहीं साथ ही उन्होंने प्रशासन से जल्द जल्द दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही। बता दे कि मंगलवार देर रात्रि बीजी रोड स्थित शहनाई गार्डन में ग्राम बरखेड़ा निवासी शर्मा परिवार की बारात लग रही थी इसी दौरान भारी मात्रा में बारात पर पथराव किया गया और इसमें कई बाराती चौटिल हुए जिनको जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया गया ओर गंभीर लोगों को गुना से बाहर रेफर किया गया हे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User